August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर/हल्द्वानी। टेंट हाउस का सामान लेकर हल्द्वानी जा रही टैक्टर ट्राली टांडा जंगल में पेड़ से टकरा गयी। आधी रात हुए हादसे में टैंट हाउस का कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। उसे आनन-फानन में एसटीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के झारबारी गौलपाकर उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला 22 वर्षीय अबीदुर्र लंबे समय से रुद्रपुर में गंगापुर रोड पर अपने परिवार के साथ रहता था और वहीं स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। वह टेंट हाउस की ट्रैक्टर-ट्राली से टेंट लेकर हल्द्वानी आ रहा था। देर रात ढाई बजे टांडा जंगल में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। भीषण टक्कर में अबीदुर्र बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसटीएच पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *