August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे के इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

रूद्रपुर । नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एनटीएफ और रूद्रपुर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने जानकारी देते हएु बताया कि एसएसपी मंजूनाथ टिसी के निर्देश पर जिले मे ंनशे की रोकथाम कें लिए गठित एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान ब्लाॅक रोड पर अभियुक्त निशा उर्फ निशा गाईन पुत्र नारायण गाईन निवासी शक्तिफार्म थाना सितारगंज हाल निवासी वार्ड न0 1 शिवनगर थाना ट्राँजिट कैंप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशे के 167 प्रतिबन्धित इंजेक्शन बरामद किये। आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गयी है। टीम में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर के अलावा एसएसआई कमाल हसन ,एसआई बिपुल जोशी, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल विनोद खत्री, विकास रावत आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *