Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित किया विशाल नगर कीर्तन 

नानकमत्ता। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर रखे अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में शीश नवाकर कर प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में नगर में पंज प्यारों की अगुवाई पर विशाल नगर कीर्तन आयोजित किया गया। महाराज जी की पालकी को फूलों से सजाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी को फूलों सजी पालकी में विराजमान किया गया। पंज प्यारों के आगे श्रद्धालु फूलो की वर्षा करते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष आगे सड़क पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई करते हुए चल रहे थे। महाराज जी की पालकी के पीछे स्त्री सत्संग की महिलाएं शब्द कीर्तन करते हुए चल रही थी। इस दौरान नगर के व्यापारियों ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और स्टाल लगाकर चने,चाय फल का प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने में मजबूर कर दिया। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजायमान रहा नानकमत्ता साहिब। श्री गुरु नानक अकैडमी, श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज, श्री गुरु नानक बालिका कॉलेज, श्री गुरु नानक डिग्री कॉलेज, न्यू लाइट स्कूल, के बच्चों ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गई। नगर के मुख्य चौराहे पर रागी, ढाढी,कविसरी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया और श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के इतिहास और श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के पुत्रों चार साहबजादों शहादत की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और गुरु गोविंद सिंह जी के बताए मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब को इलै लड़ियों फूलों से सजाया गया। नगर के व्यापारियों ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। नगर कीर्तन का धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े एवं बैंड बाजों के साथ नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब से होते हुए धार्मिक डेरा कार सेवा, सितारगंज मार्ग खटीमा मार्ग, गुरुद्वारा मार्ग होते वापिस नानकमत्ता साहिब पहुंची। नगर कीर्तन में सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ चल रहे थे। नगर कीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पुण्य लाभ कमाया। इस मौके पर महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, सिंह सभा के प्रधान हरजीत सिंह, स्त्री सत्संग प्रधान अमरजीत कौर, हरभजन सिंह, देवेंद्र सिंह गुरवंत सिंह सोनी, गुरदयाल सिंह, हर भाग सिंह, जसवंत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रणजीत सिंह गिल, रिषपाल सिंह, गुरजीत सिंह, हरदेव सिंह निर्मल सिंह पवन राणा, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, नरवैल सिंह संधू, आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *