Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्रकार योगेश भट्ट को दिलाई राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ

देहरादून । राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को राज्यपाल ने राजभवन में सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। बता दें बीते दिनों पत्रकार योगेश भट्ट की नियुक्ति के आदेश प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय की ओर से जारी किए गए थे। सीएम की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों पर उनका चयन किया गया था। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास शामिल हैं। उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से अगले तीन साल तक रहेगा। आज योगेश भट्ट को राज्यपाल ने विधिवत शपथ ग्रहण करायी। बता दें उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान छात्र जीवन में रहते हुए योगेश ने सक्रिय आंदोलनकारी की भूमिका निभाई। स्टूडेंट्स एंड यूथ एलायंस यानी साया के संचालनकर्ताओं में शामिल रहे भट्टð पर राज्य नहीं तो चुनाव नहीं आंदोलन के दौरान गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था। राज्य बनने के बाद भी तमाम मंचों पर उत्तराखंड से जुड़े सवालों पर योगेश की मुखरता निरंतर बनी रही। 90 के दशक में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले योगेश की पहचान प्रखर पत्रकारों के रूप में भी बनी हुई है। उन्होंने कई समाचार पत्रों में काम करते हुए अलग पहचान बनाई। शपथ कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा, राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा, विपिन चंद्र, अर्जुन सिंह, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव विनोद कुमार सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *