Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के लम्बगांव-केदारनाथ मोटर मार्ग पर रातलधार के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। उक्त दुर्घटना रविवार देर रात को हुई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब लगी जब ग्रामीणों ने खाई में गिरे हुए क्षतिग्रस्त ट्रक को देखा। घटना की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव खाई से निकाला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *