Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन व थाना अध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने एक युवक को 258 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है । थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिचूवा चौराहे के पास से अभियुक्त वीर सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम विचूवा थाना नानकमत्ता को 258 ग्राम अवैध चरस व 3000 की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया,जिसके विरोध एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस द्वारा चरस बरामद कर अभियुक्त वीर सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 3000 नगद बाइक मोबाइल भी बरामद किया है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल जगदीश सिंह, प्रकाश चंद्र, दिनेश चंद्र, प्रवीण कुमार, नवीन बमेठा शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *