Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छुट्टी पर घर आये पैरामिलिट्री कमांडो की सड़क हादसे में मौत

रामनगर । छुट्टी पर घर आये पैरामिलिट्री कमांडो की सड़क हादसे में जान चली गयी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक लेह लद्दाख में तैनात था जानकारी के मुताबिक कानियां निवासी 24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर कराया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे वह बाइक से घर की ओर आ रहा था। जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हिमांशु उछलकर खंभे से जा टकराया।सैन्य कर्मी को आसपास के लोगों ने रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सैन्य कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर कराया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है वह वर्तमान में कुल्लू में तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *