Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जसपुर । जसपुर क्षेत्र में पुलिस ने दस जुआरियों और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में कार्रवाई की गयी है। एसएसपी के निर्देश पर अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने पतरामपुर रोड पायता मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 10 अभियुत्तफ गणो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 3360 रूपये बरामद किये गये। पकड़े गये आरोपियों में हमीद उर्राहमन पुत्र अतीक अहमद,जाहिद हुसैन पुत्र मुन्नु, समीम अहमद पुत्र नफीस अहमद,कमरूदीन पुत्र शम्सुद्दीन, साजिद पुत्र आबिद हुसैन,राशिद पुत्र अनवार,हफिजुर रहमान,अन्नू कश्यप, विशाल कुमार,भूरे सिंह आदि शामिल थे। वहीं पुलिस टीम ने कलियावाला क्षेत्र में विनोद कुमार पुत्र स्व मेवा राम निवासी कासमपुर थाना जसपुर को 26 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *