Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मोर्निंग वॉक करती महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

रामनगर (उद संवाददाता)। आज प्रातः घर से रोज की तरह मोर्निंग वॉक पर निकली महिला को मार्ग में तेज गति से जाती कार ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे महिला छिटक कर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस पास खड़े लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद घायल महिला को एम्बुलेंस के द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी वहां आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार रमा मंदिर रोड निवासी 38 वर्षीय सीमा लटवाल पत्नी नरेन्द्र लटवाल रोज की तरह आज घर से मॉर्निंग वाक करने निकली थी। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर बेलगढ़ चौकी के पास तेज गति से जाती स्विफ्ट वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर में महिला दूर जाकर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक कर रहे अन्य लोगों ने देखा तो उन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना दी जिसके बाद सीमा लटवाल को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीमा की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मंचा हुआ है।वहीं परिवार द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *