October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुरादाबाद से आए दो पर्यटकों की कोसी नदी में डूबने से मौत

रामनगर। मुरादाबाद से आए दो दोस्तों की गिरिजा मंदिर के समीप कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मना करने के बाद भी दोनों युवक नदी में उतर गए। शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। मृतकों के स्वजन रामनगर के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों दोस्त प्रॉपर्टी का काम करते थे। उप्र. के जिला मुरादाबाद के आशियाना कालोनी निवासी गौरव भाटिया 26 पुत्र इंद्रपाल भाटिया व अतुल कुमार 25 पुत्र महेश कुमार अपनी कार से मंगलवार को गिरिजा मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने दोपहर में अपनी कार पार्किंग में खड़ी की। इसके बाद वह कोसी नदी में नहाने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें नदी में गहरे कुंड की ओर जाने से मना किया। लेकिन स्थानीय लोगों की बात को दरकिनार करते हुए वे नदी में नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान गहराई से अंजान दोनों युवक कुंड में पहुंच गए। इस दौरान कुंड में वह डूबने लगे तो आसपास के लोगों ने उन्हें देखा। स्थानीय तैराक मदद के लिए पहुंचे तो गौरव को लोगों ने कुंड से निकाल लिया। लेकिन दूसरा युवक अतुल कुंड में फंस गया। सूचना पर गिरिजा चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह व अग्रिशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुंड में फंसे युवक को नदी से बाहर निकाला गया। दोनों युवकों को संयुत्तफ चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरिजा चोकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी है। देर शाम दोनों के स्वजन संयुत्तफ चिकित्सालय पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मृतक अतुल की दो माह बाद शादी होनी थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *