October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की चार बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आये दोनों वाहन चोर

गदरपुर। थाना पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक संख्या यू07क्यू3690 को चेक किया तो उक्त बाइक चोरी की निकली। जिस पर पुलिस ने बाइक पर सवार शम्भूराम पुत्र सीताराम निवासी केशवगढ़ कालोनी थाना गदरपुर और अजय कुमार पुत्र विश्राम सिंह निवासी सूरजपुर नं0 01 थाना गदरपुर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि यह मोटर साईकिल उन्होंने 2-4 दिन पहले एनडीआरएफ कैम्प गदरपुर से चोरी की थी। मौके पर ही सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि इसके अतिरिक्त उन्होंने तीन और मोटरसाईकिलें गदरपुर व गदरपुर से बाहर से चोरी की थी जिन्हें भाखड़ा से पुल से आगे भट्टðे के पास झाड़ियो में छुपाया गया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिसटीम भाखड़ा पुल से आगे ईट भट्टðे के पास झाड़ियो से 3 मोटरसाईकिलें भी बरामद कर ली। वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, उप निरीक्षक ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक महेश चन्द्र,कांस्टेबल मोहन बोरा, कांस्टेबल गोरखनाथ,कांस्टेबल रवीन्द्र सिंह, रवि पासवान आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *