Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कल्याणी नदी पर जल्द बनेगा रविन्द्रनगर और शिवनगर को जोड़ने वाला पुल

रूद्रपुर। वार्ड नंबर 37 एवं वार्ड नंबर 8 रविन्द्र नगर और शिवनगर को जोड़ने वाले पुल के निर्माण के लिए मेयर रामपाल सिंह ने शुक्रवार को नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मेयर ने बताया कि इसी माह पुल का निर्माण शुरू हो जायेगा। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। कल्याणी नदी पर बने रविन्द्र नगर और शिवनगर को जोड़ने वाले पुल का निर्माण लम्बे समय से नहीं हो पाने के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके लिए कई बार लोगों ने आंदोलन भी किये। अब इस पुल के निर्माण की कवायद तेज हो गयी है। इसी को लेकर शुक्रवार को मेयर रामपाल सिंह ने लोनिवि के अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। मेयर ने अधिकारियों को पुल निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही मेयर ने पुल निर्माण में देरी के लिए स्थानीय लोगों के समक्ष खेद भी जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास उच्च तकनीक से पुल बनाने के लिए तकनीकी स्टाफ की कमी थी जिसके चलते इस पुल का निर्माण लटका हुआ था। अब उनके अनुरोध पर लोनिवि इस पुल को बनाने के लिए तैयार हुआ है। मेयर ने कहा कि मैं वहीं वायदा करता हूं जो पूरा करता हूं। इसीलिए इस पुल पर मैं आज तक नहीं क्यों कि नगर निगम इस पुल को बनाने की स्थिति में नहीं था। आज पुल बनाने की स्थिति में हैं इसी लिए आये हैं । मेयर ने कहा नगर निगम बोर्ड में इसका प्रस्ताव पारित होने के बाद बजट भी जारी हो चुका है। पुल के निर्माण में 40 से 50 लाख की लागत आयेगी। मेयर ने कहा कि इस पुल इस पुल के निर्माण से इलाके की समस्या हमेशा के लिए खत्म होगी और हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मेयर ने कहा कि लोनिवि इसका प्रोजेक्ट तैयार कर जल्द काम शुरू कर देगा। इसी महीने में इसका भूमि पूजन करके इसका निर्माण शुरू कराया जायेगा। मेयर ने कहा शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सिचाई विभाग के माध्यम से बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। डेªनेज सिस्टम के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने 80 लाख का बजट भी जारी किया है। मेयर ने कहा कि शहर के हित में जो भी संभव होगा उसके लिए वह पीछे नहीं हटेंगे। कल्याणी नदी के आस पास रह रहे लोगों से नदी में कूड़ा न डालने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह नदी हम सबकी है। इस में कूड़ा डालने की परंपरा खत्म नहीं हुई तो जब भी बाढ़ आयेगी इसका नुकसान आस पास रहने वाले लोगों को ही उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। मेयर ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर हो चुका है जल्द ही नगर निगम के वाहन कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर टू डोर पहुंचना श्ुारू हो जायेंगे। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मेयर रामपाल सिंह का क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद बबलू सागर राजकुमार फुटेला,विकास शर्मा और लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेन्द्र सिंह,गजेन्द्र पाल, वर्क एजेंट सागर नेगी, संजय हालदार, अनीता बरेठा, डी के शर्मा, वीरेन्द्र तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *