October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना राज्य स्थापना दिवस

रूद्रपुर।जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उन्होंने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले उन्होंने स्टालों का निरीक्षण किया। स्थापना दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रमों की शुरूआत की। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी पूर्व चेयरमैन नसरीन कुरैशी, अनिल चौहान, एसके नैयर, हरीश पनेरु, सुनील चौहान, सावित्री जोशी, देवकी बिष्ट, महेश पंत, बलराज राज आदि को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य लम्बे संघर्ष के बाद हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार न होती तो उत्तराखण्ड अस्तित्व में नहीं आता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य बनाया और इसे संवारने का काम भी भाजपा सरकार ही कर रही हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की धामी सरकार राज्य में विकास के नये आयाम स्थापित कर रही हैं। उत्तराखण्ड आज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा हैं। प्रधानमंत्री मोदी का इस राज्य से विशेष लगाव है। जिसका लाभ उत्तराखण्ड को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा। जिसे साकार करने के लिए उत्तरखण्ड सरकार लगातार काम कर रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास के साथ साथ तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनायें चलाई जा रही हैं। पलायन रोकने के लिए सरकार गांव गांव तक योजनाओं को पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को विकास के शिखर तक ले जाने के लिए सभी को मिलजुलकर काम करना होगा। इस अवस पर मेयर रामपाल सिंह, महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायना बानो, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, आवास विकास परिषद अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, ब्लाक प्रमुख ममता जलहोत्रा,विवेक सक्सेना,प्रीत ग्रोवर, विपिन जल्होत्रा, एसके नैयर के अलावा कमिश्नर दीपक रावत, डीएम युगल किशोर पंत,एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, एसडीएम प्रत्यूष सिंह,पीडी हिमांशु जोशी,डीएसओ तेजबल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वजाहत खां, फार्मासिस्ट डीके जोशी, दीपा जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन हरीश दनाई ने किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *