Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टांडा जंगल में पेड़ पर लटका मिला साधू का शव

हल्द्वानी । आज प्रातः रूद्रपुर मार्ग पर राह गुजरते लोगों में उस समय सनसनी फैल गई जब उन्होंने टांडा जंगल में बेलबाबा मंदिर के कुछ आगे मुख्य मार्ग के समीप ही पेड़ पर एक साधू के शव को फांसी पर लटका देखा। राहगीरों की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को पेड़ से उतार कर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी ली। मृतक साधू के पाससे बरामद आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के संदर्भ में जानकारी हासिल करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार आज प्रातः बेलबाबा मंदिर से रूद्रपुर की ओर मार्ग पर टांडा जंगल में राह गुजरते लोगों ने सड़क के किनारे पेड़ पर एक भगवाधारी व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका देखा। शव को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहगीरों से सूचना मिलने पर टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को पेड़ से उतार कर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी ली। मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से पाये गये आधारकार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त गौतम बुद्धनगर उत्तर प्रदेश निवासी भानू गिरी के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। टांडा जंगल में एक साधू द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना से लोगों में कई चर्चाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *