October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोपी आकाशदीप गिरफ्तार

रूद्रपुर/किच्छा। बीते दिनों किच्छा में पुलिस टीम पर फायरिंग के आरोपी आकाशदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और चार कारतूस बरामद किये हैं। साथ ही मुठभेड़ में घायल गुरदीप सिंह की बाइक भी बरामद हुई है। इसी बाइक का प्रयोग हल्द्वानी स्थित कुमाऊं ज्वेलर्स के स्वामी के बेटे सराफा व्यापारी राजीव वर्मा पर फायरिंग में किया गया था। बता दें तीन नवंबर की शाम हल्द्वानी में सराफा व्यापारी पर फायरिंग के आरोपी ऊधमसिंहनगर जिले के पुलभट्टðा थाना अंतर्गत ग्राम बरा में आकाशदीप के ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। सूचना पर पुलभट्टðा पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। जिसमें पुलिस की गोली से गुरदीप सिंह घायल हो गया था। पुलिस ने गुरदीप सिंह को अवैध पिस्टल व देवेंद्र सिंह उर्फ गिंदी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था। सराफा व्यापारी पर हमले के बाकी आरोपित फरार हो गए थे। सोमवार शाम ढाबा संचालक आकाशदीप के जीरो बंधा बेगुल डेम के पास होने की सूचना पर एसआई कीर्ति भट्टð ने कॉन्स्टेबल ललित चौधरी व मनोज मेहरा के साथ दबिश देकर आकाश दीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी पंजाबी कालोनी ग्राम बरा थाना पुलभट्टðा को गिरफ्तार कर लिया। आकाशदीप के पास से 315 बोर का तमंचा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने बताया उसके पुराने साथी गुरदीप सिह, रमन कपूर उर्फ जिम्मी, मनोज अधिकारी, देवेन्द्र सिह उर्फ गिन्दी उसकी दुकान के पीछे चारपाई पर खा पी रहे थे। पुलिस की दबिश की भनक लगने पर वह सब नदेली रोड की तरफ भागे,जहां पुलिस से आमना सामना होने पर गुरदीप व मनोज अधिकारी ने पुलिस पर गोली चला दी थी। इसी दौरान पुलिस की फायरिंग से गुरदीप को गोली लगी थी। उसने बताया बरामद स्पेंडर बाइक गुरदीप सिंह की है। जिसका प्रयोग हल्द्वानी क्षेत्र में मनोज अधिकारी व गुरदीप सिंह आदि द्वारा घटना में प्रयोग किया था। आकाशदीप पुलभट्टðा में जानलेवा हमले के साथ ही ट्रैक्टर चोरी की घटना में भी वांछित चल रहा था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *