October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रूद्रपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9.37 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम काशीपुर रोड ओवर ब्रिज के पास गश्त एवं नशेड़ी किस्म के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही थी। इसी दौरान वहां खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर रेलवे स्टेशन की ओर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.35 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम दीपक पुत्र दुलाल सरकार निवासी इन्द्रा बंगाली कालोनी बताया। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *