October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में युवक ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, मां को भी मारने का प्रयास

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में एक सनकी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद अपनी मां को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में मां को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है । घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे हत्यारोपित को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की चार माह पहले ही शादी हुयी थी। ट्रांजिट कैम्प राजा कालोनी में निवासी राकेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने जून 2022 में नारायण कालोनी निवासी 23 वर्षीय मीरा देवी के साथ शादी की थी। शादी के बाद मीरा देवी पति राकेश के साथर राजा कालोनी में ही रह रहे थे। पड़ोस में ही राकेश के पिता राजेन्द्र प्रसाद और मां सुदामा देवी भी रहती हैं। बताया गया है कि कुछ दिन पहले मीरा देवी मायके गयी हुई थी। दो दिन पहले ही दिवाली पर राकेश अपनी पत्नी को मायके से घर लाया था। दिवाली पर राकेश अपने माता पिता के साथ रहने आया था साथ में उसकी पत्नी भी थी। राकेश के पिता राजेन्द्र प्रसाद के मुताबिक आज सुबह अचानक किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद के बाद राकेश ने अपनी पत्नी मीरा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद मां सुदामा देवी की हत्या का प्रयास करते हुए गला दबा दिया। तभी आस पास के लोग मौके पर पहुंच गये और राकेश के चंगुल से सुदामा देवी को बमुकिश्ल छुड़ाया। आनन फानन में मीरा देवी और सुदामा देवी को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया। सुदामा देवी का उपचार चल रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *