October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को बाल मिठाई,पहाड़ी टोपी की भेंट

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदरीनाथ में रात बिताने के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बदरीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुए और यहां से सुबह 8ः50 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बदरी-केदार से लौटते हुए दिल्ली जाने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री को अल्मोड़ा की प्रसि( बाल मिठाई भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को पहाड़ी टोपी भी भेंट की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बदरीनाथ, केदारनाथ और देश के अंतिम गांव माणा में 3400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार का रुद्राभिषेक समेत अन्य पूजाएं की। मंदिर की परिक्रमा कर नंदी का आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य समाधि के दर्शन किए। पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद 9.7 किलोमीटर लंबी 1267 करोड़ की लागत से बनने वाली केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास किया। सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम से बदरीनाथ पहुंचे। भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। दोपहर को माणा पहुंचे। माणा में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही प्रधानमंत्री हेमकुंड साहिब के लिए 13.4 किलोमीटर लंबे 1163 करोड़ की लागत से बनने वाले रोपवे का शिलान्यास किया। माणा में 1000 करोड़ की लागत से बनने वाली दो सीमांत सड़कों का भी शिलान्यास किया। शाम को प्रधानमंत्री के समक्ष बदरीनाथ धाम महायोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रधानमंत्री ने बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम किया और शनिवार सुबह देहरादून के लिए रवाना हो गए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *