October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार,एक गिरफ्तार

रूद्रपुर। गेस्ट हाउस में देह व्यापार चला रहे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गेस्ट हाउस में राजस्थान की एक युवती को जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर मुक्त कर दिया। सीओ अनुशा बडोला ने खुलासा करते हुए बताया कि एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा देह व्यापार एवं मानव तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसन्ती आर्य को सूचना मिली कि काशीपुर रोड निकट हीरो शोरुम के पास स्थित गेस्ट हाउस के संचालक इन्द्रपाल द्वारा गेस्ट हाउस में बाहर से युवतियों को लाकर रखा गया है और अनैतिक कार्य कराया जा रहा है।टीम ने कार्यवाही करते हुए छापेमारी की तो मौके से संचालक सहित एक अन्य युवती बरामद हुई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है। गेस्ट हाउस के संचालक ने उसे काम के लिए यहां बुलाया था और अपने गेस्ट हाउस में कई दिनों से रखा है। उसके साथ संचालक द्वारा शारीरिक शोषण कर अन्य ग्राहकों के पास भेजकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि संचालक द्वारा अनैतिक कार्य कराने के ग्राहकों से पैसे लिये जाते थे। जिसमें से 500 रुपये युवती को दिये जाते थे। युवती ने बताया कि वह गरीब है पैसों के लिये मजबूरी में यह कार्य कर रही है। चैकिंग के दौरान गेस्ट हाउस से सम्बन्धित कोई भी दस्तावेज भी नहीं पाये गये। मौके से पुलिस ने दो मोबाइल , 5500 की नगदी तथा अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *