October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंकिता की हत्या के खिलाफ कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष किया उपवास

रूद्रपुर । महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान दोनों महानुभावों को श्रद्धांजलि देने के पश्चात उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के लिए अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर 1 घंटे का उपवास किया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई। इस दौरान जगदीश तनेजा ने कहा अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने एक अच्छे देश के निर्माण का सपना देखा था लेकिन ऐसे अपराधों की वजह से हमारे देश की छवि खराब हो रही है। उत्तराखंड में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं जो प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित ना रख पाए। पूर्व पलिकाध्यक्षा श्रीमति मीना शर्मा ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया व नए भारत का निर्माण किया और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश में विकास के लिए हमेशा योगदान दिया। श्रीमती शर्मा ने कहा आज अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के जी के जन्मदिन पर हम सब उत्तराखंड वासियों को संकल्प लेना होगा कि की उत्तराखंड की बेटी को इंसाफ दिला कर ही दम लेंगे। कहा कि अंकिता ने अपनी इज्जत के खातिर इन दरिंदों के सामने मौत को स्वीकार किया ऐसी बेटी को हम नमन करते हैं और प्रतिज्ञा लेते हैं कि अंकिता के आरोपियों को फांसी दिला कर ही दम लेंगे। श्रद्धांजलि सभा को राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा ,साजिद खान आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।इस दौरान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य परिमल राय,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय यादव,महामंत्री राजीव कामरा,रणजीत राणा,अर्जुन विश्वास, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, पार्षद राजेश कुमार, बाबू खान,सुशील मंडल, प्रीति साना,मोहन भारद्वाज,अशफाक अंसारी, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, आनंद शर्मा, अमर सिंह कश्यप, कालीचरण, सोनू चौहान, बाबू विश्वकर्मा, राजीव यादव, सपना गिल,राजीव यादव, हेतराम सक्सेना, कांता प्रसाद, चंद्रपाल यादव, रोहित अरोरा, सोनू मौर्य, जयदेव, राहुल शर्मा, जसवंत सिंह, अखिलेश सिंह, देवेंद्र सिंह फेजराज खान, श्रीपाल,मुकेश रस्तोगी,खगोपति विश्वास,राघव सिंह,आदि कार्यकर्ता थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *