October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में फिर पकड़ा सैक्स रैकेट: छह युवतियों सहित 7 पकड़े, स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, संचालक फरार

रूद्रपुर। शहर में एक और सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड करते हुए मसाज सेंटर से अनैतिक काम में लिप्त छह युवतियों सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी आपरेशन अनुषा बडोला ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में अनैतिक देह व्यापार और मानव तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्य के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही करते हुए शहर के सिविल लाईन स्थित यूनेक्स सैलून मसाज सैन्टर में छापे मारी की तो वहां मसाज सेन्टर स्वामी सहित 2 युवक और 6 युवतियां अनैतिक कार्य करते हुए पाये गये। छापेमारी के दौरान मौके से एक युवक फरार हो गया। मौके से मसाज सेन्टर के कमरों व डस्टबिनों में आपत्तिजनक सामग्री पाई गई। मसाज सेन्टर के कस्टमर इन्ट्री रजिस्टर में किसी भी कस्टमर का नाम अंकित नहीं पाया गया और न ही मसाज सेन्टर में कार्यरत युवतियों के कोई पुलिस सत्यापन व मसाज थैरेपिस्ट के डिप्लोमा तथा रजिस्ट्रेशन पाये गये। चैकिंग के दौरान तीन युवतियों ने बताया कि वह काफी गरीब व बेसहारा है। जिस कारण पैसों के लिए मसाज सेन्टर में काम कर रही है। मसाज स्पा सेन्टर की स्वामी द्वारा उन्हें कोई सैलरी नहीं दी जाती है जबरदस्ती कस्टमरों के साथ अनैतिक कार्य कर पैसे कमाने के लिए कहा जाता है। मना करने पर मसाज सेन्टर से निकाल देने की धमकी दी जाती है। जिनमें से एक युवती ने खुद को फरीदाबाद हरियाणा निवासी बताया उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है जबकि दूसरी व तीसरी युवती ने खुद को दक्षिण दिल्ली व नेपाल की बताया।सीओ ऑपरेशन ने बताया कि युवतियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मसाज सेन्टर की स्वामी व अन्य अभियुक्तों द्वारा उक्त युवतियों को नेपाल, दिल्ली, फरीदाबाद, हरियाणा से लाकर मसाज सेन्टर की आड में अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। मामले में मसाज सेन्टर की स्वामी सहित कुल चार युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 4600 रूपये की नगदी भी बरामद हुयी है। पकड़े गये लोगों में मसाज सेंटर की मालकिन दीप्ती निवासी ट्रांजिट कैम्प के अलावा फरीदाबाद की पूजा, दिल्ली की सोनिया, इंदिरा कलोनी निवासी रोहित छाबड़ा शामिल है। जबकि गिरोह का संचालक पीलीभीत निवासी आकाश मौके से फरार हुआ है। जिस्म फरोशी में जबरन धकेली जा रही तीन गरीब युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। तीनों को परिजनों के हवाले किया जायेगा। खुलासा करने वाली टीम में एएचटीयू की प्रभारी बसंती आर्य, कांस्टेबल रमेश चन्द्र,भूपेन्द्र सिंह यादव, महिला कांस्टेबल रेखा टम्टा,प्रियंका कोरंगा,प्रियंका आर्या, ममता मेहरा आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *