October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीजीपी ने जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को किया निलंबित

रूद्रपुर। जसपुर के कोतवाल अशोक कुमार को डीजीपी ने निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पर पद का दुरूपयोग करने के आरोप लगे थे। इसकी शिकायत डीजीपी के पास भी पहुंची थी। बताया गया है कि कोतवाल पर आरोप एक महिला ने लगाये थे। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाये गये जिसके बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जसपुर कोतवाल को निलंबित करने के आदेश एसएसपी मंजूनाथ टीसी को दिये हैं। साथ ही मामले की जांच पंतनगर सीओ को सौंपी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने इसकी पुष्टि की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *