October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चीला पावर हाउस बैराज में एसडीआरएफ ने बरामद किया अंकिता भंडारी का शव

ऋषिकेश(उद संवाददाता)। रिसॉर्ट की लापता रिसेप्सनिष्ट अंकिता भंडारी का शव आज सुबह चीला पावर हाउस बैराज से बरामद हो गया है। अंकिता के पिता और भाई ने शव की पहचान की। पिता और भाई का कहना है कि शव पर जो कपड़े और अन्य सामान है वह अंकिता का ही है। बता दें कि 19 वर्षीय रिसॉर्ट रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की विगत 18 सितंबर को रिसॉर्ट के मालिक और उसके दो अन्य साथियों ने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। अंकिता भंडारी की नहर में तलाश करने के लिए जल विद्युत निगम की ओर से नहर का पानी बंद किया गया था। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे पानी जब काफी कम हो गया तो एसडीआरएफ की टीम की ओर से चीला पावर हाउस के बैराज में शव की तलाश शुरू की गई थी। शनिवार सुबह एसडीआरएफ एक युवती का शव बरामद किया जो करीब एक सप्ताह पुराना था। शव की पहचान के लिए अंकिता के भाई और पिता को बुलाया गया दोनों ने शव अंकिता का होने की पुष्टि की। बाद में रिसॉर्ट कर्मियों से भी शव की शिनाख्त कराई गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर अंकिता हत्याकांड के आरोपित के रिसॉर्ट में शुक्रवार देर रात एक जेसीबी मशीन पहुंची और तोड़फोड़ की। जेसीबी ने रिसॉर्ट के एक हिस्से में तोड़ फोड़ की है। पुलिस प्रशासन को इस कार्रवाई की देर रात तक कोई जानकारी नहीं थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *