October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंकिता भंडारी की हत्या: रिसॉर्ट स्वामी भाजपा नेता के पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश। यमकेश्वर स्थित रिसॉर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूं, पौड़ी गढ़वाल निवासी 19 वर्षीय अंकिता भण्डारी पुत्री उपेंद्र सिंह भंडारी गंगापुर स्थित विनन्तरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। बीती 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे में नहीं मिली। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी के सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने मुकदमा 22 सितम्बर को राजस्व पुलिस से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानान्तरित किया था। मामला राजस्व पुलिस से नागरिक पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर सुयाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस मामले में छह लोग को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने रिसॉर्ट में ताला जड़ दिया था। लक्ष्मणझूला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर तीन आरोपितों रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि लापता अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फंेक दिया गया है। पुलिस मृतका के शव की तलाश कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *