Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपाईयों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर रम्पुरा चौरासी घण्टा मन्दिर में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की । इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने पूजा अर्चना कर धामी के जन्मदिन पर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। विधायक अरोरा ने कहा पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है और आपकी जनकल्याणी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। विधायक शिव अरोरा ने कहा हर वर्ग लोकप्रिय मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश भर में अनेको कार्यक्रम हो रहे हैं निश्चित रूप से पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की रह पर बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर धूमधाम से मुख्यमंत्री के जन्मदिन को मनाया। इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, धर्म सिंह कोली, सुनील यादव, महेश कोली, पिंटू पाल, ललित बिष्ट, मयंक कक्कड़, गिरिश पाल, त्रिलोक कोली, रामकिशन कोली, विपिन कोली, रवि दिवाकर, लालमन कोली, धर्मेंद्र आर्य,राजकुमार कोली डालचंद राजपूत, चंद्रपाल कोली, ओमपाल कोली आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *