Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लापता व्यापारी का शव बरामद

हल्द्वानी। आरटीओ रोड पर पिछले दो दिन से लापता व्यापारी का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इधर शव पाए जाने की जानकारी मिलते ही परिजन भी आ गए और शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों से आवश्यक जानकारी लेकर शव कब्जे में लिया और पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार सैनिक कॉलोनी की गूल मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव के मिलने के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर आ गए। वहीं दो दिन पहले लापता हुए बिजली व्यापारी संतोष बहुगुणा के परिजनो ने मौके पर पहुँच कर शव की शिनाख्त करी। इस खबर के मिलते ही मृतक संतोष बहुगुणा के परिवार मे कोहराम मच गया। शव यहां गूल मे कैसे पहुँचा पुलिस द्वारा इसकी जाँच की जा रही है। क्योंकि शव मिलने का स्थान मृतक के घर से करीब 5 किलोमीटर दूर है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *