Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पेट्रोल पम्प पर मारपीटकर पिस्टल तानने और लूट की कोशिश के मामले में तीन दबोचे

रूद्रपुर । डी डी चौक पर प्रेम सिंह एंड संस पेट्रोल पम्प पर हुई पम्प कर्मियों से मारपीटकर पिस्टल तानने और लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने खुलासा करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की रात 11.50 बजे प्रेम सिंह एंड संस पेट्रोल पम्प पर मोटरसाइकिल संख्या यूके 06जीएए 0876 पर सवार होकर आये खेड़ा निवासी नावेद और उसके दो अन्य साथियों ने सेल्समेन कपिल शर्मा से 20 रुपए का पेट्रोल डलवा कर पेट्रोल के पैसे मांगने पर 200 रुपए का फटा नोट दिखाकर मारपीट की और सेल्समैनों के साथ लूट का प्रयत्न करने व एक युवक द्वारा पिस्टल निकालकर कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी नावेद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी साई मंदिर खेड़ा के अलावा उसके साथी प्रदीप पुत्र रामप्रसाद निवासी रमपुरा वार्ड नंबर 6 एवं गुरविंदर सिंह उर्फ प्रीत पुत्र रंजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 37 रविंद्र नगर को मोदी मैदान से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त 32 बोर का तमंचा और बाईक भी बरामद कर ली गयी है। पकड़ने वाली टीम में ट्रांजिट कैम्प थाने के कोतवाल सुंदरम शर्मा, आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा, कांस्टेबल मनोज चंदेल,राकेश खेतवाल,दिनेश चंद्र,तारा पंत आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *