Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुलदार पिंजरे में कैद होने से लोगों ने ली राहत की सांस

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित कौशांबी कालोनी में बीती रात गुलदार के पिंजरे में कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ज्ञातव्य है कि कौशाम्बी कॉलोनी में पिछले काफी समय से गुलदार की आवाजाही के चलते आम जनमानस भय भीत हो गया था। गुलदार के द्वारा कुत्तों आदि पर हमला भी किया जा चुका था। कॉलोनीवासी काफी दहशत के साये में जीने को मजबूर थे। वन विभाग के द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए कौशांबी कॉलोनी में पिंजरा भी लगाया गया था। जिसमें पिछले दिनों गुलदार उस पिंजरे में कैद हो गया था लेकिन वन विभाग का पिंजरा पुराना होने के चलते निकल भागा था। जिसके बाद काशीपुर वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अपने उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर कौशांबी कॉलोनी में अन्य पिंजरे भी लगाए गए थे।देर रात गुलदार पिंजरे में फंस गया जिसके बाद गुलदार का वन विभाग के द्वारा सफल रेस्क्यू किया गया। वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया कि पिंजरे में आए गुलदार की उम्र 2 से ढाई वर्ष है तथा वह नर गुलदार है । गुलदार का सफल रेस्कयू करने वाली टीम में वन दरोगा बृजेश शर्मा, सरजीत सिंह, वन आरक्षी संदीप सिंह, गोविंद प्रसाद, नवीन चन्द्र, सुरेश चंद्र दैनिक श्रमिक आदि मौजूद रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *