October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्य बाजार में व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा,मां बेटा गिरफ्तार

नाबालिग बेटे के साथ महिला ने दिया था वारदात को अंजाम
रूद्रपुर । मुख्य बाजार में व्यापारी के घर हुई लाखों के आभूषण चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी को अंजाम देने वाली महिला और उसके नाबालिग पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। बता दें 3 सितम्बर को मुख्य बाजार निवासी व्यापारी पंकज ग्रोवर पंकज ग्रोवर अपनी पत्नी ममता ग्रोवर के साथ देहरादून गये थे। दूसरे दिन जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। जब भीतर गये तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। अलमारी व बैड खुले हुए थे। चोर घर से सोने का मंगल सूत्र, एक सोने का कड़ा, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कान के टाप्स दो चांदी के पायल, एक यांदी का डिब्बा, पाँच चांदी के गोल व बिस्कुटमा सिक्के, एक चांदी का दीपक चार जोड़े चांदी के नए एक चांदी का ब्रेसलेट व एक डिब्बे मे एक अदद मूर्ति कासे की व पर्स आदि माल चोरी कर ले गये थे। घटना को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए खुलासे के लिए टीम गठित की। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने करीब 50 सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गहन छानबीन के बाद पुलिस टीम ने मामले में ग्राम गंगेवाला थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी शाहजहाँ उर्फ कुटिय और उसके नाबालिग पुत्र को रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का कड़ा, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कान के टाप्स, दो चांदी के पायल, एक चादी का डिब्बा, पाँच चांदी के गोल व बिस्कुटनुमा सिक्के, एक चांदी का दीपक चार जोड़े चांदी के, ब्रेसलेट और मूर्ति आदि बरामद कर लिये। पकड़ने वाली टीम में कोतवाल विक्रम राठौर,उपनिरीक्षक कमाल हसन ,प्रदीप शर्मा ,विपुल जोशी,विशाल रावत, कांस्टेबल भवानीराम, महिला कांस्टेबल ममता आर्या आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *