October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड में भू-कानून के लिए गठित समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

देहरादून। उत्तराखण्ड में भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने आज सीएम आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं के साथ अपनी 23 संस्तुतियां राज्य सरकार को सौंपी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर व्यापक जन व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर विचार करेगी और भू-कानून में संशोधन करेगी। इस दौरान समिति के सदस्य व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय, पूर्व IAS अधिकारी श्री अरुण ढौंडियाल व श्री डी.एस.गर्व्याल और समिति के पदेन सदस्य सचिव के रूप में सचिव राजस्व का कार्यभार संभाल रहे श्री दीपेंद्र कुमार चौधरी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *