Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पेपर लीक मामले में गोवा से फिरोज हैदर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक और बड़ी गिरफ्रतारी की है। एसटीएफ ने गोवा से फिरोज हैदर नाम के एक शख्स को गिरफ्तारर किया है। इस मामले में ये अब तक की 30वीं गिरफ्तारी है। दरअसल स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच कर रही एसटीएफ को केंद्रपाल और शशिकांत से पूछताछ के बाद फिरोज हैदर पुत्रा सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी प्लाॅट नंबर 2 श्याम विहार काॅलोनी सीतापुर रोड लखनऊ निवासी के बारे में जानकारी मिली। फिरोज लखनऊ ने नकल माफिया का गुर्गा है और पेपर लेकर हल्दवानी आया था। बताया जा रहा है कि प्रिटिंग प्रेस से पेपर लीक करने के बाद उसे लखनऊ से हल्दवानी लाया गया। इस काम में फिरोज हैदर शामिल था। फिरोज के बारे में जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ ने उसकी तलाश शुरु की। मूल रूप से लखनऊ के सीतापुर रोड के रहने वाले फिरोज के गोवा में होने का पता चला। उत्तराखंड एसटीएफ ने गोवा में छापा मारा और नार्थ गोवा के पणजी से फिरोज को गिरफ्रतार कर लिया। पता चला है कि फिरोज धामपुर भी गया था जहां मास्टरमाइंड केंद्रपाल ने अभ्यर्थियों को उत्तर याद कराए थे। एसटीएफ को मिली जानकारी के अनुसार फिरोज लगातार केंद्रपाल के संपर्क में बना हुआ था। बता देें कि पूर्व में गिरफ्रतार अभियुत्तफ से पूछताछ और साक्ष्यों पर एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था। जहां पर अभियुत्तफ फिरोज हैदर को नाॅर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार करने में एसटीएफ को सफलता मिली है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से यह 30वीं गिरफ्रतारी है भियुत्तफ फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था जो परीक्षा के प्रश्न पत्रा लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को उपलब्ध कराया गया था। गहन पूछताछ और साक्ष्यों से अभियुत्तफ का धामपुर जाना और वहां के नकल माफिया केंद्रपाल के संपर्क में होने की भी पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *