October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट व विधायक शिव ने जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों का जाना हाल

रूद्रपुर । केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट व क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने आज जिला चिकित्सालय सहित किच्छा रोड़ पर स्थित चीमा हाॅस्पीटल व मेडिसिटी अस्पताल पहुंचकर उपचार के लिए भर्ती बीते दिनों उत्तम नगर के पास हुई ट्रेक्टर व केंटर के मध्य भिड़ंत के दौरान हुए घायलों व गत दिवस ट्रांजिट कैंम्प आजादनगर में जहरीली गैस के रिसाव से प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना साथ ही चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिये। जिला चिकित्सालय में श्री भट्ट ने सभी मरीजों के साथ उनके तीमारदारों से भी बातचीत की। उन्होंने पूछा कि उपचार के लिए दवायें चिकित्सालय से ही दी जा रही हैं या बाहर से मंगवाई जा रही हैं जिस पर तीमारदारों द्वारा बताया गया कि सभी दवायें यहीं से ही मिल रही हैं। उन्होंने दुर्घटना में सभी घायलों व गैस रिसाव से प्रभावितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से भी बातचीत कर उन्हें उपचार में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न बरतने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान श्री भट्ट ने चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके पश्चात श्री भट्ट किच्छा रोड़ स्थित चीमा हाॅस्पीटल एण्ड ट्रामा सेंटर तथा मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने बीते दिनों सड़क हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर उनके साथ विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना,उपेन्द्र चैधरी, नेत्रपाल मौर्य, अतुल जोशी समेत एडीएम ललित नारायण मिश्र, सीडीओ विशाल मिश्रा, तहसीलदार नीतू, अस्पताल के पीएमएस डाॅ.राजेश सिन्हा, डाॅ.गगनदीप, डाॅ.डीके तिपाठी, डाॅ.उदय शंकर समेत जिला चिकित्सालय के मैनेजर डाॅ.अजयवीर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *