October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आज दर्जनों किसानों ने ग्राम चुकटी स्थित टोल टैक्स प्लाजा पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन के साथ धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ देर टॉल प्लाजा पर वसूली रूकी रही। किसानों का कहना था कि हाइवे का निर्माण कार्य पूरा किये बिना ही टोल वसूली कुंज रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। खराब सड़क के कारण ही विगत दिवस उत्तम नगर मार्ग पर हादसा हुआ। जिसमे छह लोगो की मौत हो गयी थी। संयुक्त किसान मोर्चा ने दुर्घटना के लिए एनएचएआई को जिम्मेदार ठहराया।रोषित लोगों ने कहा 10 वर्ष बाद भी हाइवे का काम पूरा नही हो पाया है। आधे अधूरे काम के चलते आये दिन हादसे हो रहे हैं। धरने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ ओम प्रकाश शर्मा व कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने प्रदर्शनकरियो को समझाने की कोशिश की पर किसान किसी उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में पहुंचे एन एच के अधिकारियों ने कहा कि आगामी अक्तूबर माह तक सभी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में संतोष सिंह, तजेंद्र विर्क, कुलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, सतनाम सिंह,नवजोत सिंह, अमन ढिल्लो, जसवीर सिंह, प्रगट सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *