October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून से पंतनगर,हल्द्वानी,अल्मोड़ा होते हुए पिथौरागढ़ तक हेली सेवा शुरू

देहरादून (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उड़ान योजना के तहत देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा का शुभारम्भ किया। इससे डेढ़ घंटे में दून से अल्मोड़ा पहुंच सकेंगे। हेली सेवा का प्रति यात्री किराया 7700 रुपये तय किया गया है। बता दें हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उîóयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार का मामला उठाया था। सीएम ने देहरादून से अल्मोड़ा हेली सेवा संचालित करने की अनुमति देने की मांग रखी थी। इस पर नागरिक उîóयन मंत्रलय ने पवन हंस को देहरादून से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा संचालित करने की अनुमति दी है। हेली सेवा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पंतनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ तक चलेगी। यही रूट वापसी का रहेेगा। हेली सेवा का संचालन पवन हंस एविएशन कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। यह सेवा सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को ही चलेगी। उत्तराखंड नागरिक उîóयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रवि शंकर ने बताया देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोग भी कम समय में सफर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी डीजीसीए की ओर से हेली सेवा को सप्ताह एक दिन चलाने की अनुमति दी है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे प्रतिदिन भी किया जा सकता है। हेली सेवा के तहत देहरादून से अल्मोड़ा प्रति यत्री किराया 7700 रूपये, देहरादून से पंतनगर 6339,देहरादून से हल्द्वानी 6339, देहरादून से पिथौरागढ़ 8083 रूपये रखा गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *