August 21, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने जुआ खेलते तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। दिनेशपुर पुलिस ने जुआ खेलते तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों की नगदी बरामद की है। एसएसपी के निर्देश पर अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनेशपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कि वार्ड नम्बर 7 स्थित दीपक मण्डल के घर के पास दबिश दी। इस दौरान मौके पर दीपक मण्डल पुत्र विजय मण्डल, बलदेव उर्फ देबू पुत्र महेन्द्र सिह निवासी बुक्सौरा और मण्डल जितेन्द्र निवासी वार्ड न0 9 थाना दिनेशपुर को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके पर 52 पत्ते ताश, 13 हजार 750 रूपये बरामद किये गये। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *