August 21, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डॉ. मनमोहन सिंह चौहान पंतनगर विश्वविद्यालय के नये कुलपति बनाए गए

रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति मिल गया है। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल, हरियाणा के निदेशक डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान विश्वविद्यालय के नये कुलपति बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। आपको बता दें वर्तमान में पन्त विवि के कार्यवाहक कुलपति डॉक्टर एके शुक्ला हैं। इससे पहले डॉक्टर तेज प्रताप सिंह की तीन साल के लिए स्थायी नियुक्ति हुई थी। तीन साल के बाद स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो सकी तो डॉक्टर तेज प्रताप का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया था। इसके बाद विवि के कुलसचिव डॉक्टर एके शुक्ला को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया।डॉक्टर एके शुक्ला को कार्यवाहक कुलपति बनने के बाद से विवि के हितों से जुड़े अहम फैसले नहीं हो पा रहे थे। शिक्षा सहित कई कार्य प्रभावित हो रहे थे। डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान इंडियन वैटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट में उच्च पद पर रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *