Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अघोषित विद्युत कटौती पर फूटा गुस्सा,पूर्व विधायक ठुकराल की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया

पूर्व विधायक ठुकराल की अगुवाई में डीजीएम कार्यालय पर गरजे लोग, लिखित आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
रूद्रपुर। पिछले कई दिनों से अघोषित विद्युत कटौती से जूझ रहे लोगों ने आज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में नगर निगम के सामने स्थित विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने अधीक्षण अभियंता उप महाप्रबंधक राजकुमार विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता प्रथम संजय तिवारी, अधिशासी अभियंता द्वितीय गोविंद सिंह कार्की और उपखण्ड अधिकारी प्रथम अंशुल मदान एवं प्रकाश चन्द्र शाह का घेराव कर जमकर खरी खोटी सुनाई। आक्रोशित लोगों के साथ ठुकराल ने अधिकारियों से विद्युत रोस्टर जारी करने व विद्युत कटौती की अवधि के संदर्भ में लिखित आश्वासन की मांग करते की और धरने पर बैठ गये। काफी देर विरोध प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने उत्तराखण्ड विद्युत कारर्पोरेशन के निदेशक परिचालन ललित प्रसाद से पूर्व विधायक ठुकराल की वार्ता करायी। परंतु ठुकराल और उनके समर्थक लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। बाद में अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ। अधिकारियों ने ठुकराल को दिये लिखित आश्वासन में कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 2 से तीन घंटे की आकस्मिक रोस्टिंग अवधि निर्धारित कने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा बैठक कर निर्णय लिया जायेगा। धरना प्रदर्शन में बॉबी टुटेजा, रामबाबू रस्तौगी, खेमानंद रस्तौगी, महेन्द्र आर्या, बिट्टू शर्मा, जतिन, नितिन, अरूण प्रजापति, विक्की मुंजाल, कमल राणा, हरीश राणा, जोमी चाण्डा, सोनू खुराना, संजीव गुप्ता, जुरान मण्डल, कमल सैनी, हरनेक सिंह, हिमांशु मिड्डा, गोविंद राय, रविन्द्र धर, सरोज राय, अंकित, जितेन्द्र, कल्लू राम, जसवीर, हरीश कुमार, रामेश्वर दयाल, अमनदीप, सैराज कोली, संजय कोली, नन्हें कोली, भगीरथ कोली, हिम्मत राम कोली, शैलेन्द्र कोली, प्रेम कोली, राजेश कोली, कुंदन लाल, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश कोली, कनकन मण्डल, रंजीत, विनेश गुप्ता, मोनू रस्तौगी, अनूप देवनाथ कमल, सैनी, देवेश दिवाकर, दीपक सिंह, अवधेश, गुरूबाज दिनेश कोली, सर्वेश चौहान, सौरभ, मुकेश, राजू गुप्ता, सूरज आर्या, शिव लाल, अजय पाल आदि समेत तमाम लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *