Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हमलावरों ने कांस्टेबल पर ज्वलनशील पदार्थ फैंका,हाथ-पांव झुलस गये

रुद्रपुर। कार सवार युवकों को पुलिस लाइन गेट पर तैनात पुलिस कर्मी ने रोका तो उन्होंने सिपाही पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कांस्टेबल पर ज्वलनशील पदार्थ फैंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। सिपाही को सड़क पर पड़ा देख अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए और कार सवार युवकों को घेर लिया और घायल कर्मी को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। बुधवार शाम को अटरिया रोड स्थित पुलिस लाइन के गेट पर तैनात सिपाही लक्ष्मण सिंह राणा ने कार सवार चार युवकों को पुलिस लाइन में घुसने पर रोका। कार सवार पुलिस लाइन के अंदर से निकलकर कलेक्ट्रेट रोड पर जाने की जिद पर अड़ गये। इस पर सिपाही से युवकों की बहस हो गई,जो बाद में मारपीट में बदल गई। घायल पुलिस कर्मी के मुताबिक उक्त युवकों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फैंक दिया। जिससे वह झुलस गया। इस दौरान सिपाही के हाथ-पांव झुलस गये। शोर शाराबा सुनकर पुलिस लाइन से अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने युवकों को पकड़ सिपाही को उनके चंगुल से बचाया। जिसके बाद झुलसे सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही पर ज्वलनशील पदार्थ फैंकने की सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल समेत आरआई वेद प्रकाश आदि पुलिस कर्मी अस्पताल में पहुच गये। एसपी सिटी ने घायल सिपाही से घटना की जानकारी ली। सिपाही ने एसपी सिटी को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। सिपाही को पता ही नहीं चला कि उस पर ऐसा क्या ज्वलनशील पदार्थ फैंका, इससे वह झुलस गया। एसपी ने बताया कि मामला गंभीर है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने कार सवार दर्पण कुमार पुत्र दुर्गाराम निवासी कुंजनपुर गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, विनोद कुमार पुत्र बहादुर राम निवासी कुंजनपुर गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, दीपक उप्रेती पुत्र कैलाश चंद्र निवासी ग्राम नैनोली पिथौरागढ़, अजय उप्रेती पुत्र ललित मोहन निवासी धुरा अल्मोड़ा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। उधर घायल सिपाही ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *