Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में 50 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

रीना जोशी को बागेश्वर और सौरभ गहरवार को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया
देहरादून (उद ब्यूरो)। राज्य सरकार ने 50 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं।टिहरी डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव से टिहरी का कार्यभार वापस लिया गया है। उन्हें अपर सचिव पेयजल और पंचायती राज निदेशक बनाया गया है। सौरभ गहरवार को टिहरी का नया डीएम बनाया गया है। इसी तरह बागेश्वर डीएम विनीत कुमार को ग्रामीण विकास का अपर सचिव बनाया गया है। बागेश्वर जिले की कमान रीना जोशी को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *