October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दर्दनाक हादसाः कार दुर्घटना में रामनगर के 5 लोगों मौत

बरेली शाहजहांपुर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा

रामनगर।मंगलवार की तड़के उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र में एक ट्रक ओर कार की जबरदस्त भिड़ंत में रामनगर के 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । बताया जा रहा है रामनगर से बिलग्राम शरीफ दरगाह के लिए एक साथ दो कारों से कुल दस लोग निकले थे। भोर में करीब साढ़े चार, पांच बजे के आसपास बरेली शाहजहांपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से भिड़ गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार पांच युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सभी मृतक रामनगर के मोहल्ला खताड़ी व गूलरघट्टी इलाके के निवासी हैं। मृतकों में गूलरघट्टी निवासी इमरान खान, खताडी निवासी हाफिज ताहिर, मुजामिल, सगीर व पफरीद शामिल हैं। इनमें एक रामनगर के इंडियन मेडिकल स्टोर के स्वामी के भाई हैं। घटना के बाद दूसरी कार में सवार लोग जब मौके पर पहुंचे तो इस घटना को देखकर उनके होश उड़ गये। उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों मृतकों के शवों को बरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की। घटना की सूचना मिलने पर रामनगर से भी भारी संख्या में लोग बरेली पहुंच गए । घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *