October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

थलसेना प्रमुख मनोज पांडे ने किये बद्री-केदार के दर्शन

रूद्रप्रयाग/चमोली(उद संवाददाता)। उत्तराखण्ड दौरे पर आये थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज परिवार संग बाबा केदार के दर्शन किये और पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। श्री पांडे के साथ सेना के तमाम अधिकारी भी मौजूद थे। विदित हो कि सेना प्रमुख उत्तराखण्ड के दौरे पर है। श्री पाण्डे ने कल शनिवार को उत्तराखंड में सेना की फारवर्ड पोस्ट पर तैयारियों का जायजा लिया था। थल सेनाध्यक्ष श्री पाण्डे आज अपने परिवार के संग प्रातः 8.45 बजे बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश में सुख समृ(ि की कामना की। उनके साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। केदारनाथ धाम में दर्शन करने के बाद सेना प्रमुख ने बद्रीनाथ धाम में भी पूजा अर्चना की। केदारनाथ में पुजारी टी गंगाधर लिंग, मंदिर प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला ने थलसेनाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। सेना प्रमुख बनने के बाद जनरल मनोज पांडे पहली बार सेंट्रल सेक्टर में एलएसी का दौरा किया। यहां उन्होंने उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में एलएसी पर तैयारियों का जायजा लिया और स्थानीय कमांडरों से सैन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने फारवर्ड पोस्ट पर तैनात जवानों का हौसला भी बढ़ाया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *