October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नागालैंड की युवती ने फांसी लगाकर दी जान

रामनगर। नागालैंड की एक युवती ने संदिग्ध हालातों में किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नागालैंड आसाम निवासी 20 वर्षीय टोनचिंग नाम की एक युवती स्पा सेंटर में काम करने के लिए रामनगर 5 जून को आई थी। युवती अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ ग्राम छोई में एक किराए के मकान में रह रही थी। बताया जाता है कि युवती स्पा का प्रशिक्षण ले रही थी। आज सुबह उसने कमरे के बाहर बनी पानी की टंकी में लगे पाइप में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली जिसकी तुरंत मौत हो गई। घटना की जानकारी साथ में मौजूद सहेलियों द्वारा पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि मृतका का नागालैंड में एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने भी गुरुवार को आत्महत्या कर ली थी जिसको लेकर यह युवती सदमे में थी। इसी को लेकर संभवतया उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *