October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आयकर विभाग ने निकाली साईकिल रैली

रूद्रपुर । आयकर विभाग ने आज शहर में साईकिल रैली निकालकर लोगों को समय पर टैक्स भरने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूककिया। साईकिल रैली में आयकर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा, चार्टेट एकाउंटेंट एवं अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत आयकर अपर आयकर आयुत्तफ, रेंज-1 हल्द्वानी गगन सूद के निर्देश पर आयकर कार्यालय रूद्रपुर के आयकर अधिकारी सुनील कुमार मिश्र के नेतृत्व में बगवाड़ा मण्डी स्थित आयकर कार्यालय से प्रातः पौने सात बजे साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साईकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आयकर कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान नागरिकों को आयकर एवं पर्यावरण के बारे में जागरूक किया गया। साइक्लोथॉन में शहर के कई चार्टेट एकाउंटेंट, एडवोकेट व गणमान्य नागरिकों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान आयकर कार्यालय में कार्यरत तेजपाल मीणा ,सियाराम मीणा ,रवि कुमार, सीए एसोशिएशन की ओर से गौतम कथूरिया, अशोक सिंघल, हरनाम चौधरी, कैलाश गर्ग, मनीष अग्रवाल, सारांश सुखीजा, अभिषेक बावला,दीपक सिंह, अकुल मित्तल, अमित अरोरा, हेमत सिंघल, रचित चावला, गोपाल महेश्वरी, विमल अरोरा आदि थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *