October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाखों के इन्वर्टर बैट्री चोरी का खुलासा, तीन दबोचे

काशीपुर। प्रतापपुर चैकी क्षेत्र में इलैक्ट्राॅनिक्स के गोदाम से हुई लाखों के इन्वर्टर बैट्री की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया। कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रहलाद कोड़े ;आईपीएसद्ध ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गये तीनों अभियुक्त पूर्व में इसी गोदाम में काम किया करते थे। सीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नशे के आदी है। ज्ञातव्य है कि ग्राम व पोस्ट प्रतापपुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र प्रीतमलाल की काशीपुर शहर में हर्ष इलैक्ट्रानिक्स के नाम से प्रतिष्ठान है। कारोबारी ने इसका गोदाम प्रतापपुर में बना रखा है। कारोबारी को पिछले कुछ समय से गोदाम से इंवेटर बैट्री चोरी होने की आशंका लग रही थी। इसी क्रम में गत दिवस जब उसने स्टाॅक का मिलान किया तो उसमें से लाखों के इन्वेटर बैट्री गायब पाये गये। कारोबारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच की कार्यवाही शुरू की। सनसनीखेज चोरी के इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने चोरो का सुराग लगाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर हल्का नं- एक से पुलिस ने ग्राम प्रतापपुर निवासी बबलू पुत्र स्व- जयप्रकाश यही के अनिकेत पुत्र स्व रामसिंह तथा मौहल्ला किला काशीपुर निवासी प्रीतम सैनी पुत्र लाल सिंह को पुलिस ने दबोचकर जव कर्रा किया तो वर्दी के आगे तीनों टूट गये उन्होंने जुर्म इकबाल करते हुए अभियुक्त बबलू के घर से चोरी के 17 इन्वेटर व 15 छोटी-बड़ी बैटरियां बरामद करायी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते है। सीओ ने बताया कि पकड़े गये आरोपी पूर्व में उसी गोदाम में काम करते थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *