Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश : संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा 17 अक्टूबर रविवार से दो तीन दिन तक उत्तराखंड के चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू से फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित कार्मिकों को संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए। कहीं भी कोई घटना होती है तो रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *