Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चौकीदार की नौकरी ज्वाइन करने सचिवालय पहुंचे कर्नल कोठियाल !

देहरादून। आप वरिष्ठ नेता कर्नल सेनि अजय कोठियाल मंगलवार को हाथ में लंच बाक्स लेकर सचिवालय में नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे। कर्नल अजय कोठियाल ने नौकरी के नाम पर डोनेशन का धंधा खोलने का आरोप लगाया। मंगलवार को उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्राी कैडिडेट श्री कोठियाल कार्यकर्ताओं के साथ सचिवालय गेट पर पहुंच गये। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कर्नल कोठियाल ने तथाकथित कंपनी के दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि उत्तराखंड की सरकार ने उन्हें चौकीदार की नौकरी के लिये नियुक्त किया है। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने बताया कि उन्हें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में चंपावत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। जिसके लिए उनसे 25 हजार रुपये की डोनेशन ली गई है। सरकार की नाक के नीचे इस तरह भ्रष्टाचार का खुला खेल हो रहे हैं। इस संबंध में वार्ता के लिए कर्नल सचिवालय में सचिव स्तर के अधिकारियों से बातचीत करने गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *