August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नदी में बहा गया वैकल्पिक मार्ग ,रानीपोखरी में वाहन चालकों को लौटाया

ऋषिकेश। ऋषिकेश देहरादून के बीच रानीपोखरी में जाखन नदी के ऊपर वैकल्पिक मार्ग बाढ़ में बह गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर रानीपोखरी पुल खतरे की जद में आ गया है। वहीं बताया जा रहा है कि लोनिवि द्वारा बनायी जा रहे वैकल्पिक मार्ग मैटेरियल और पानी का टेंकर नदी में बह गया है।  27 अगस्त को पुल टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां वैकल्पिक मार्ग शुरू किया गया था। जिस पर रविवार से यातायात प्रारंभ कर दिया गया था। बताया गया है कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण जाखन नदी में अचानक पानी भर गया। सूचना पाकर टीम को मौके पर भेजा गया है। वैकल्पिक मार्ग का करीब 300 मीटर हिस्सा नदी के ऊपर नया बनाया गया था। जिसमें लगभग पूरा ही वैकल्पिक मार्ग नदी के ऊपरी क्षेत्र से बाढ़ में बह गया। यहां वैकल्पिक मार्ग का अभी आरबीएम से आधार बनाया गया था। इस मार्ग का डामरीकरण कुछ दिनों में होना था। वैकल्पिक मार्ग बहने की सूचना पर थाने के बैरियर के समीप वाहन चालकों को लौटाया जा रहा है। भोगपुर थाना वैकल्पिक मार्ग में विदालना नदी में भी पानी आ गया है। इस कारण इस वैकल्पिक मार्ग पर भी फिलहाल यातायात रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *