February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्नी के साथ थे अवैध सम्बंध,टुकटुक चालक की हत्या कर शव बहेड़ी में फेंका

रुद्रपुर। थाना पुलभटटा क्षेत्र में टुकटुक चालक की हत्या कर शव यूपी के थाना बहेड़ी बरेली में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम बरेली में भेजा है। हत्या के खुलासा के लिये सीओ सितारगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़कर शव बरामद कर लिया और सोमवार को हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक थाना पुलभटटा क्षेत्र बालाजी पुरम निवासी 21वर्षीय मुरारी पुत्र राजा राम टुकटुक चलाता है। 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे उसको दो लोग घर से धान लाने के लिए बुला कर ले गए थे। उसके बाद से वह लापता था। घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने दोनों लोगो को चिन्हित कर कड़ाई से पूछताछ की। देर रात पुलिस ने दोनो की निशानदेही पर मुरारी का शव चैकी चुरेली डेम बहेड़ी बरेली पहंच दीनपुर जाने वाले मार्ग पर गन्ने के खेत से बरामद कर लिया। बहेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को बरेली भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के साथ सख्ती दिखाई तो उन्होंने मुरारी की हत्या कबूल ली। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने अपने नाम धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम दीननगर दमखोड़ा थाना बहेड़ी बरेली,भवानी प्रसाद उर्फ बंटी निवासी खाते कमालपुर थाना देवरनिया बरेली बताया है। पुलिस के मुताबिक मृृतक मुरारी के आरोपी धर्मेन्द्र की पत्नी के साथ अवैध सम्बंध थे जिसके चलते उसने अपने जीजा भवानी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। टुकटुक आरोपितों ने वही सड़क पर छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *