February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया। 13 दिसम्बर को ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेनगर निवासी एक व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने गुमशुदा की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन कर, तलाश शुरू की और सर्विलांस की मदद ली गई। छानबीन में जुटी पुलिस टीम ने मुऽ की सूचना पर अपहृत नाबालिग लड़की को शिव नगर तिराहे से अतर सिंह उर्फ ललित पुत्र कल्लू निवासी सोडाला थाना बिलारी जिला मुरादाबाद के कब्जे से बरामद किया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवनगर में किराये के मकान में रह रहा था। वह नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अगवा करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 आईपीसी व 5/6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गयी। पकड़ने वाली टीम म उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, अशोक काण्डपाल, कांस्टेबल दिनेश, उमेश डांगी ओर महिला कांस्टेबल कुसुम आदि शामिल थे। शिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *