February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal


देहरादून/रूद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्र(ांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की महान सेना ने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर दिया था। भारत की सुरक्षा और विश्व के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण दिन है। यह हमारे सैनिकों को वीरता का परिणाम है। हमारे जवानों के अद्भुत पराक्रम से इस यु( में एक बड़ी विजय भारत को प्राप्त हुई थी। इस यु( में देश के शहीद हुए सैनिकों को श्र(ासुमन अर्पित करते हैं। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर के.बी.चन्द एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्र(ांजलि दी।रूद्रपुर-16 दिसम्बर, 1971 को भारत पाकिस्तान यु( में शहादत देने वाले देश के शहीदों की स्मृति में मनाये जाना वाल विजय दिवस आज जनपद भर में श्र(ापूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पुलिस लाईन में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ। इस दौरान 1971 में शहीद होने वाले जनपद के शहीद सूवेदार स्व0 रामदत्त, सिपाही उमेश सिंह, टीका राम, दिवानीनाथ, हिरा चन्द, आन सिंह, त्रिलोक सिंह, हर सिंह, त्रिलोक सिंह के चित्र पर जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कै0 रंजीत सेठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं पूर्व सैनिको द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर श्र(ांजलि दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने देश के शहीदों को नमन करते हुये कहा कि विजय शब्द का यह एहसास दिलाने वाला शब्द है कि हमे देश के लिये कुछ करना चाहिये। उन्होने कहा कि हमें उन कार्याे को पूरा करना है जिनके लिये देश के वीर जवानों ने कुबार्नी दी है। उन्होने कहा कि हम सभी को देश के प्रति पे्रम होना चाहिये। उन्होने कहा कि देश के जो जवान सीमा पर शहीद हुये है और देश की रक्षा के लिये सीमा पर तैनात है हमें उनके परिजनों को यह एहसास दिलाना है कि हम सब उनके साथ है।क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार ठुकराल ने कहा कि विजय दिवस इस लिये महत्वपूर्ण है कि इस दिन देश की सेना ने पाकिस्तान के सैनिको को आत्म समर्पण के लिये मजबूर कर किया। उन्होने कहा कि जिन रणबाकुरो ने अपनी शहादत दी हमें उनके पद चिन्हों पर चलते हुये उनकी कुबार्नी को हमेशा याद रखना चाहिये। इस अवसर पर एसपी देवेन्द्र पिंचा, प्रमोद कुमार,प्रशिक्षु आईएएस जय किशन ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एसएलओ एनएस नबियाल, तहसीलदा डा0 अमृता शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नवीन भारतीय, मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, सैनिक कल्याण विभाग के मेजर बीएस रावत, दर्शन कुमार पंत, विजय शंकर, महेश चन्द्र भट्टð, किशन सिंह रावत सहित पुलिस व सीपीयू विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। हल्द्वानी- विजय दिवस पर हल्द्वानी के शहीद पार्क में पूर्व सैनिकों और आर्मी के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने विजय दिवस के मौके पर अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें पुष्प चक्र अर्पित किए।इस दौरान सेना के अधिकारियों ने विजय दिवस के मौके पर देश के वीर सैनिकों की शहादत को याद करते हुए कहा कि उस समय भी देश की सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब देकर विजय हासिल की थी और आज भी भारतीय सेना हर इस्थिति के लिए तैयार है। जो भी हमारे देश की तरफ आंख उठाकर देखेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने भी शहीदों को याद करते हुए उनकी शहादत को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *